Trending News

बसपा ने जारी की दूसरी लिस्ट , कई सीटों पर बदल दिए उम्मीदवार

[Edited By: Vijay]

Thursday, 20th January , 2022 11:04 am

विधानसभा चुनाव के रण में बसपा ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। बुधवार को इस बाबत दूसरी सूची जारी की गई। कुल 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें सात ऐसी विधानसभा सीटें हैं जिन पर प्रत्याशी पहले घोषित कर दिए गए थे पर उनके स्थान पर अब नए उम्मीवार घोषित कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए बनते बिगड़ते समीकरणों को देखते हुए बसपा ने अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है।

 

                                          

विधानसभा क्षेत्र     प्रत्याशी पहले      प्रत्याशी अब
खतौली            माजिद सिद्दीकी     करतार सिंह भड़ाना
गाजियाबाद      सुरेश बंसल           कृष्ण कुमार शुक्ला
गढ़ मुक्तेश्वर     मोहम्मद आरिफ       मदन चौहान
खैर             प्रेमपाल सिंह जाटव    चारूकेन
मथुरा           जगजीत चौधरी        सतीश कुमार शर्मा
एत्मादपुर       सर्वेश बघेल           प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल
आगरा उत्तरी    मुरारी लाल गोयल    शब्बीर अब्बास

अन्य नए उम्मीदवार भी घोषित
विधानसभा क्षेत्र         उम्मीदवार
थानाभवन             जहीर मलिक
मेरठ शहर            दिलशाद
बागपत              अरुण कसाना
बुलंदशहर           मोबीन कल्लू कुरैशी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है, तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने इस बार अलग ही रणनीति के तहत उम्मीदवारों को उतरना शुरू किया है। पार्टी की ओर से विधानसभा सीटों पर सीधे उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा रही है। इसी क्रम में बसपा ने बुधवार को 12 और प्रत्याशी घोषित किए। इससे पहले मायावती ने अपने जन्‍मदिन के मौके पर 15 जनवरी को 53 प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की थी।

बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार रात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने 15 जनवरी को पहले चरण के लिए 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। पहले चरण में 58 सीटों पर चुनाव होना है। पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की जो दूसरी सूची जारी की है, उसमें पहली लिस्ट में शामिल सात प्रत्याशियों को बदला गया है जबकि बची हुई पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये गए हैं।

बहुजन समाज पार्टी की दूसरी सूची में खतौली से माजिद सिद्दीकी की जगह करतार सिंह भड़ाना, गाजियाबाद से सुरेश बंसल के स्थान पर कृष्ण कुमार शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। गढ़मुक्तेश्वर से मोहम्मद आरिफ के स्थान पर मदन चौहान और खैर (सुरक्षित) सीट पर प्रेमपाल सिंह जाटव की बजाय चारुकेन केन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मथुरा सीट से जगजीत चौधरी की जगह सतीश कुमार शर्मा, एत्मादपुर से सर्वेश बघेल के स्थान पर प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल और आगरा उत्तरी सीट से मुरारी लाल गोयल की जगह शब्बीर अब्बास को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

Latest News

World News