Trending News

कानपुर के आस पास लगेगी ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण यूनिट, डीआरडीओ ने बनाया प्लान

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 25th August , 2021 01:30 pm

कानपुरवासियों के लिये एक अच्छी खबर ये है कि यहां पर DRDO ने ब्र्हमोस मिसाईल बनाने की एक यूनिट लगाने की योजना बनायी है जिसके तहत वो औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से मिले और महाना ने कानपुर और बुंदेलखंड के बीच की जगह इस यूनिट को लगाने की डिफेंस कोरिडोर तैयार करने की बात कही है..

DRDO ने अब एक जबरदस्त प्लान बनाया है जिसके तहत यूपी में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का उत्पादन किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण यूनिट लगाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इसी संबंध में DRDO ने यूपी औद्योगिक विकास विभाग से जमीन लेने की इच्छा जाहिर की है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से हुई मुलाकात के दौरान डीआरडीओ के महानिदेशक ने यूपी में अन्य हथियारों के निर्माण की इच्छा जाहिर की।

               

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर के जरिए भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। मंगलवार को ब्रह्मोस अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉ.सुधीर कुमार मिश्रा ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से लखनऊ में मुलाकात की है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बताया कि नवीन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए लिए स्थान चयन और भूमि आवंटन पर गहन विचार-विमर्श किया गया है।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि डीआरडीओ की इस इकाई को डिफेंस कॉरिडोर में लगाया जाए। यह डिफेंस कॉरिडोर कानपुर और बुंदेलखंड के बीच में तैयार किया जा रहा है। कानपुर और बुंदेलखंड के बीच में यह इकाई लगाने से अच्छा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा, "डिफेंस कॉरिडोर के जरिए भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की योजना है। देश और दुनिया और भी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में बड़ा निवेश कर रही हैं। मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट के महानिदेशक डॉ.सुधीर कुमार मिश्रा ने साइट देखी है। डीआरडीओ जैसे ही भूमि और लोकेशन तय कर लेगा उन्हें इकाई स्थापित करने के लिए जमीन प्रदान की जाएगी।

ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस मैक 3.5 यानी 4,300 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार से उड़ सकती है। अंडमान निकोबार से 290 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस का पिछले साल टेस्‍ट किया जा चुका है।

Latest News

World News