Trending News

लड़के हैंडसम होने के लिये आजमाएं ये टिप्स, गर्लफ्रेंड के सामने जमाएं इम्प्रेशन

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 5th January , 2021 01:27 pm

आपने लड़कियों को कहते सुना होगा कि 'खूबसूरती पर हक है हमारा!' लेकिन सिर्फ लड़कियां नहीं लड़के भी चाहते हैं कि वे हैंडसम दिखें। ज्यादातर ​लड़कों की मानसिकता होती है कि वे अच्छे कपड़े पहन लेने से हैंडसम दिखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। हैंडसम दिखने के लिए लड़कों को भी अपने चेहरे का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ आसन टिप्स अपनाकर लड़के भी हैंडसम दिख सकते हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

स्क्रब

           
लड़के दिनभर बाहर रहते हैं। ऐसे में धूल के संपर्क में आने से उनके चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी की एक मोटी परत दिखाई देने लगती है। इसलिए जरुरी है कि लड़के भी अपने चेहरे की अच्छी तरह सफाई करें। स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है और चेहरा फेयर दिखने लगता है। 

लिप बाम

        

 दिनभर बाहर रहने और कम पानी पीने की वजह से होठों पर रुखापन आ जाता है। जिससे वे खराब दिखने लगते हैं। ऐसे में लड़कों को भी अपने लिप्स के लिए लिप बाम अपने पास रखना चाहिए और बार-बार इसका उपयोग करना चाहिए। 

आई क्रीम

        

 आजकल आंखों के नीचे काले घेरे आम बात है। दिनभर घर से बाहर रहने पर भी आंखों के नीचे घेरे आ जाते हैं। जिससे चेहरे पर थकान दिखने लगती है। आंखों की देखभाल के लिए आपको आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंखों के नीचे काले घेरे नहीं दिखेंगे और आपके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।

 सनस्क्रीम

            


लड़कियों की तरह लड़कों को भी सन्सक्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि लड़कों को दिनभर धूप में घूमना पड़ता है, जिसके चलते उनके चेहरे पर डलनेस आ जाती है। ऐसे में सन्सक्रीम का इस्तेमाल फायदेमंद है। यह चेहरे को मॉइश्चराइज करने के साथ उसे हाइड्रेट भी करता है।

Latest News

World News