Trending News

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा और सपा का आरोप प्रत्यारोप जारी

[Edited By: Rajendra]

Monday, 5th December , 2022 01:04 pm

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 ड‍िग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेक‍िन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1746895 कुल मतदाता आज मतदान करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट पर 388994 मतदाता हैं, जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। वहीं खतौली में 3.16 लाख मतदाता वोट की चोट करेंगे।

भाजपा ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि मैनपुरी विधानसभा के बूथ संख्या 361 व 362 में ग्राम प्रधान दरोगा लोधी बूथ पर बैठकर फर्जी मतदान करा रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। भाजपा का आरोप मैनपुरी विधानसभा के सुजरई में बूथ संख्या 336, 338, 339, 340, 341 पर समाजवादी पार्टी के अराजक तत्वों द्वारा मतदान को प्रभावित किया जा रहा है, मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।

सपा ने पु‍ल‍िस पर आरोप लगाते हुए कहा क‍ि खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित! प्रसपा प्रमुख श‍िवपाल स‍िंंह यादव ने कहा क‍ि अब तक प्रशासनिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। मैंने उन्हें कल रात सतर्क किया था कि वे पुलिस की पकड़ में न आएं, सुबह 7 बजे बूथों पर पहुंचें और मतदान की सुविधा दें। लोग नेताजी (मुलायम यादव) को प्यार करते थे। वे डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे।

डिंपल यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि वोट के लिए बीजेपी नेता वोटरों को कैश और शराब दे रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है. डिंपल ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से एक्शन लेने को कहा है। ट्वीट में सपा उम्मीदवार डिंपल ने कहा है कि, होटल पाम, स्टेशन रोड, मैनपुरी में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता इकट्ठे होकर निरंतर शराब और पैसा बंटवा रहे हैं। मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग।

बता दें कि यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट के साथ ही आज मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट और रामपुर सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। तीनों ही सीटों पर सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। इस उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। इन तीनों सीटों को जीतने के लिए जहां समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगा रही है तो नहीं बीजेपी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव प्रचार में उतरे। वहीं बीजेपी ने मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी थी। मैनपुरी सीट पर करीब 17 लाख वोटर हैं।

Latest News

World News