समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो को कड़ी मुश्किलों का सामना कर रहा है, शो को लेकर एक्टरों से लेकर कई नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे है। हालांकि शो मे पैरेंट्स को लेकर किए गए भद्दे कमेंट मामले मे कई लोग शो का विरोध कर रहे है और कई लोग समर्थन मे उतरे है।
कंट्रोवर्सी के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है। मामले की सुनवाई 17 फरवरी को निर्धारित की गई है। आयोग ने समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, और आशीष चंचलानी जैसे ‘कंटेंट क्रिएटरों’ के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है।

भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट “India’s Got Latent’ में अश्लील जोक को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शो पर प्रतिबंध लगाने और इसके निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सिंगर बी प्राक ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही मे बी प्राक ने पैरेंट्स को लेकर किए गए भद्दे कमेंट मामले मे वीडियो शेयर कर कहा- रणवीर अलाहबादिया आप सनातन धर्म को प्रमोट करते हैं। लेकिन आपकी इतनी घटिया सोच है। आप इतने फेमस हो गए हैं। आपको तो यह दिखाना चाहिए कि अपने कल्चर को कैसे प्रमोट करें। समय रैना के शो में कैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। यह हमारा इंडियन कल्चर नहीं है। पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट सिंगर बोले आप अपने पेरेंट्स की कौन सी कहानिया बता रहे हैं? आप उनकी कौन सी बातें कर रहे हैं। किस तरीके से ऐसी बातें कर रहे हैं। यह कॉमेडी है? इसे कॉमेडी तो बिल्कुल नहीं कहते। शो मे लोगो को गालियां देना और लोगों को गालियां सिखाना स्टैंड-अप कॉमेडी बिलकुल नहीं है। मैं समय रैना समेत सभी कॉमेडियन से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि ऐसा मत करिए, अगर हम यह सारी चीजें नहीं रोक पाए, तो हमारी आने वाली जनरेशन का भविष्य बहुत खराब होगा। यह हमारा इंडियन कल्चर नहीं है। हमारे इंडियन कल्चर को बचा लीजिए और लोगों को मोटिवेट करिए। ऐसा कंटेंट बनाइए कि आने वाली जनरेशन को प्रेरणा मिले।
राजपाल यादव
राजपाल ने रणवीर के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां माता-पिता को सम्मान दिया जाता है। लेकिन सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को ये क्या हो गया है? ये कैसे-कैसे लोग हैं, जो अपने माता-पिता को भी नहीं छोड़ते हैं। इनको काउंसलिंग की जरूरत है। कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ लोगों की वजह से ऑडियंस कला से ही नफरत करने लग जाए। संभालो अपने आपको, अपने माता-पिता का सम्मान करो। समाज की इज्जत करो। शर्म आती है, उन लोगों पर भी, जो इस तरह का कंटेंट देखते हैं और बनाते हैं।
समर्थन में उतरे अली गोनी
अभिनेता अली गोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “उन्होंने समय को लैटेंट के सभी एपिसोड हटाने के लिए मजबूर किया.. अच्छा नहीं है.. बस एक एपिसोड हटा दिया जाना चाहिए था। उन्होंने इस शो को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। जहां कुछ दिन पहले हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा था, अब “हर कोई उनके खिलाफ’ है, लोल क्या यार।
क्या है मामला
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सुर्खियों मे बना रहता है। मगर, कई बार शो मे आए लोगों से विवादित सवाल भी पूछ लिए जाते हैं। इस बार तो हद ही पार हो गई। शो में इस बार नए एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा, नजर आए। शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी सवाल कर दिया कि उनकी खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो उनके खिलाफ अब शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।