Trending News

अयोध्या में रामलला के सामने हुआ ‘रामसेतु’ का मुहूर्त, अक्षय कुमार ने शेयर की तस्वीर

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 18th March , 2021 04:21 pm

अयोध्या-बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अब नई फिल्म रामसेतु में जुट गए हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाली हैं। आज फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंच गई है। आज प्रभु राम की पूजा आराध्या के साथ फिल्म का शुभारंभ किया गया है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वहीं रामसेतु फिल्म के मुहूर्त की अक्षय कुमार ने फोटो शेयर की है, जिसमें पूरा राम दरबार नजर आ रहा है, इसके साथ ही साफ हो रहा है कि ये फोटो किसी पूजा की है। यानि की साफ ये फोटो फिल्म के मुहुर्त ही। इसके साथ ही अक्षय ने खास कैप्शन भी लिखा है।

अक्षय कुमार ने लिखा है कि आज श्री अयोध्या जी में फ़िल्म “रामसेतु” के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ , जय श्री राम ! अक्षय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस पोस्ट के जरिए खिलाड़ी कुमार को रामसेतु के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Latest News

World News