Trending News

अक्षय कुमार ने कोरोना को दी मात, 7 दिन बाद अस्पताल से लौटे घर, ट्विंकल खन्ना ने दी जानकारी

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 12th April , 2021 04:34 pm

मुंबई- बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी को मात दे दी है। खिलाड़ी कुमार की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी के साथ वह अस्पताल से घर वापस लौट आए हैं। अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने कार्टून द सिंपसन पर आधारित एक कैरिकेचर शेयर किया। इसमें पति और पत्नी साथ खड़े हैं। पत्नी के हाथ में मिसेज फनी बोन किताब है। ट्विंकल खन्ना ने केरिकेचर के साथ लिखा, 'स्वस्थ और सुरक्षित वापसी, अपने पास पाकर अच्छा लग रहा है।' इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना ने #allizwell का इस्तेमाल किया है।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार रविवार को डॉ. एच. एल. हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट हुए थे।अक्षय कुमार ने हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर दी थी। 5 अप्रैल को अक्षय कुमार ने ट्वीट कर बताया था कि वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि 'आपकी प्राथनाओं के लिए धन्यवाद। लगता है ये काम कर रहा है, मैं ठीक हूं, पर एहतियात के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उम्मीद करता हूं जल्द घर आउंगा, अपना ख्याल रखें।

Latest News

World News