Trending News

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव- सूत्र

[Edited By: Vijay]

Thursday, 20th January , 2022 05:40 pm

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सपा के जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला।

सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ा था। वह चौथी बार जीतकर संसद पहुंचे। उनके सामने भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ थे। इस चुनाव में अखिलेश यादव को 621578 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के निरहुआ को 361704 वोट मिला था।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा चुनाव में कूदने का फैसला कर लिया है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इससे पहले अखिलेश के आजमगढ़ और संभल की सीटों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन गुरुवार को अखिलेश के चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी ने स्थिति को साफ कर दिया है।

Latest News

World News