Trending News

कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा में पास, अगली कार्यवाही कल दो बजे होगी

[Edited By: Vijay]

Monday, 29th November , 2021 12:55 pm

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया।

वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

सुबह नौ बजे से लेकर अब तक क्या हुआ सदन में जानिये..

09:30 AM, 29-Nov-2021 कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई कांग्रेस ने आज कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) कार्यालय में अपने राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है।

10:08 AM, 29-Nov-2021 शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने लिखा है कि आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है।

10:22 AM, 29-Nov-2021 सदन की कार्यवाही से पहले विपक्षी दलों की बैठक सदन की कार्यवाही से पहले विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई यह बैठक संसद परिसर में चल रही है।

10:25 AM, 29-Nov-2021 अमित शाह संसद पहुंचे संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच गए हैं।

10:28 AM, 29-Nov-2021 संसद का सत्र सुचारू रूप से चले: नकवी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है और हम ईमानदारी के साथ चाहते हैं कि संसद का सत्र सुचारू रूप से चले। हम चाहते है कि रचनात्मक और सकारात्मक चर्चा हो, एक मज़बूत विपक्ष हो। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ज़िम्मेदारी है कि संसद की गरिमा को बनाए रखें।

10:34 AM, 29-Nov-2021 सरकार हर विषय पर खुली चर्चा करने के लिए तैयार: पीएम मोदी संसद के सत्र की शुरुआत पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार हर विषय पर खुली चर्चा करने के लिए तैयार है। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

10:36 AM, 29-Nov-2021

 

देश के नागरिक एक उत्पादक सत्र चाहते: पीएम मोदी

 

शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह संसद का एक महत्वपूर्ण सत्र है। देश के नागरिक एक उत्पादक सत्र चाहते हैं। वे उज्जवल भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आशा करता हूं कि भविष्य में संसद को कैसा चलाया, कितना अच्छा योगदान रहा इस तराजू में तोला जाए न कि किसने कितना जोर लगाकर संसद के सत्र को रोक दिया। मानदंड ये होगा कि संसद में कितने घंटे काम हुआ कितना सकारात्मक काम हुआ।

10:40 AM, 29-Nov-2021 कोरोना के नए वैरिएंट से सावधान रहने की जरूरत: पीएम मोदी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं सदन के सभी साथियों को भी इससे सावधान रहने की अपील करता हूं।

10:51 AM, 29-Nov-2021 राहुल और सोनिया संसद पहुंचे संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे।

11:07 AM, 29-Nov-2021 संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज आज यानी सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही भी शुरू हो गई है।

11:13 AM, 29-Nov-2021 लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

11:28 AM, 29-Nov-2021 राज्यसभा की कार्यवाही 12.19 बजे तक के लिए स्थगित विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी 12.19 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

11:55 AM, 29-Nov-2021 कृषि कानून वापस लेने के लिए राहुल के नेतृत्व में प्रदर्शन कृषि के तीनों कानून वापस लेने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया।

12:05 PM, 29-Nov-2021 लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू की गई है। विपक्ष के हंगामे से नाराज स्पीकर ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखें।

 12:09 PM, 29-Nov-2021 कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा में पास लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास कर दिया गया है। इस दौरान विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

 

Latest News

World News