भारतीय शेयरों मे 28 फरवरी 2025 को बड़ी गिरावट देखने को मिली है, आज सेंसेक्स 1414 अंकों (1.90%) गिरकर 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। साल 1996 में औपचारिक शुरुआत के बाद यह पहला मौका है जब निफ्टी में लगातार पांच महीने गिरावट आई है।
आपको बता दें फरवरी का महीना केवल 28 दिन का है लेकिन इस 28 दिन में शेयर बाजार से निवेशकों ने करीब 41 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, यानि कि 5 महीने में लगभग-लगभग 85 लाख करोड़ का भारी नुकसान हुआ है 1996 के बाद यह पहली बार है जब 5 महीनों मे लगातार बाजार में गिरावट देखी गई है. इससे पहले जुलाई साल 1996 में से लेकर नवंबर महीने के बीच लगातार 5 महीने गिरावट दर्ज की गई थी. इन 5 महीनों के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 26% गिरा गया था।
बताते चले कि सबसे लंबी गिरावट 1994 सितंबर से 1995 अप्रैल के बीच देखी गई थी। तब निफ्टी लगातार 8 महीनों तक गिरावट आई थी और 31.4% तक नीचे आया था। लेकिन यह निफ्टी के आधिकारिक शुरुआत से पहले की बात है। निफ्टी की आधिकारिक शुरुआत 22 अप्रैल 1996 को हुई थी। अबएक बार फिर करीब 28 साल बाद भारतीय शेयरों पर बड़ी गिरावट देखने को मिली है
पिछले साल 30 सितंबर 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 474 लाख करोड़ रुपए था, जो कि 28 फरवरी को घटकर 385 लाख करोड़ रुपए हो गया है. इसका मतलब है 5 महीनों में निवेशकों की वेल्थ 89 लाख करोड़ रुपए घट गई है.