Trending News

शराब की ऑनलाइन खरीद पर ठगी का शिकार हुई अभिनेत्री शबाना आजमी

[Edited By: Vijay]

Thursday, 24th June , 2021 05:23 pm

लॉकडाउन में ऑनलाइन हर सामान खरीदने पर पूरे देश की जनता ने खूब खरीददारी की और घर बैठे अपनी चीजें प्राप्त की. तो कुछ लोगों ने इसमे बहुत से फ्रॉड किये ..मुंबई और दिल्ली में ऑनलाइन शराब की बिक्री खूब हुई और लोगों को मिली भी अब खबर आ रही है कि मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। ट्वीट कर उन्होंने अपने साथ हुए जालसाजी की जानकारी साझा की है।

दिग्गज अभिनेत्री ने ऑनलाइन शराब का ऑर्डर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पेमेंट कर दी थी। भुगतान करने के बाद भी उनके द्वारा ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने मेरी कॉल्स उठाना भी बंद कर दी।' शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में खाता संख्या और अन्य जानकारी भी लिखा है।

शबाना आजमी के ट्वीट कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'मैडम गूगल पर प्रदर्शित नंबर फेक हैं।'  अन्य एक यूजर ने लिखा, 'मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और जागरुकता फैलाएं।' अन्य एक ने लिखा, 'क्या यह लिकर स्कैम है जो मुंबई में चल रहा है। मैं ऐसे तीन मामलों को जानता हूं। जिसमें एक को 42 हजार रुपये का चूना लगा था।'

शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म काली कुही में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ संजीता शेख, सत्यदीप मिश्रा, रिवा अरोड़ा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे

 

 

Latest News

World News