भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच मे अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड 135 रन की पारी से भारत ने पांचवें टी-20 में इंग्लैंड को 150 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की, 248 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम भारतीय बॉलर्स के सामने टिक नहीं सकी और 10.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया। अभिषेक ने इससे पहले 17 गेंदों पर पचासा लगाया था और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे तेज पचासा जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे, लेकिन ये सिलसिला यही तक नही रुका अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी की लय बरकरार रखी और अगले 50 रन पूरे करने के लिए 20 गेंद लिए। इस तरह अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने, अभिषेक ने शतक लगाते ही एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. वे अब कप्तान रोहित शर्मा के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए।
अभिषेक शर्मा ने 10.1 ओवर में शतक पूरा किया जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी खिलाड़ी का सबसे कम ओवरों में शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विटंन डिकॉक के नाम था जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10.2 ओवर के दौरान शतक पूरा किया था।
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 35 गेंद पर शतक ठोका था. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों में सबसे तेज सेंचुरी है. बता दें संजू सैमसन को पीछे छोड़कर अभिषेक शर्मा भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। सैमसन ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक लगाया था।
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज
- 35 गेंद पर 100 – रोहित शर्मा – बनाम श्रीलंका
- 37 गेंद पर 100 – अभिषेक शर्मा – बनाम इंग्लैंड
- 40 गेंद पर 100 – संजू सैमसन – बनाम बांग्लादेश
- 41 गेंद पर 100 – तिलक वर्मा – बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 45 गेंद पर 100 – सूर्यकुमार यादव – बनाम श्रीलंका
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
- 35 गेंद पर 100 – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) – बनाम बांग्लादेश – 2017
- 34 गेंद पर 100 – कुशल मल्ला (नेपाल) – बनाम मंगोलिया – 2023
- 33 गेंद पर 100 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) – बनाम गाम्बिया – 2024
- 33 गेंद पर 100 – जान निकोल लोफ्टी-ईटन (नामीबिया) – बनाम नेपाल – 2024
- 27 गेंद पर 100 – साहिल चौहान (एस्टोनिया) – बनाम साइप्रस – 2024