Trending News

अभिषेक बच्चन को लगी चोट अस्पताल में भर्ती-कैसे लगी चोट क्या है सस्पेंस

[Edited By: Vijay]

Monday, 23rd August , 2021 02:16 pm

एक्टर अभिषेक बच्चन चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनको गंभीर चोटें आई हैं और वे इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार रात अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन और उनकी बहन श्वेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।  अमिताभ बच्चन और श्वेता की अस्पताल से बाहर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर अब वायरल भी हो रही हैं। अमिताभ सफेद रंग का कुर्ता पहने चश्मा लगाये और मॉस्क लगाये चिंतित नजर आ रहे है वही उनकी बड़ी बहन स्वेता भी  लीलावती अस्पताल के बाहर कार में मॉस्क लगाये नजर आयी.. सूत्रों की माने तो अभिषेक को कुछ गंभीर चोटें लगी है जिसकी वजह से उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती होने के निर्देश डाक्टर्स ने दिये है..

                  

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि अभिषेक बच्चन को चोट कैसे, कब, कहां और कितनी लगी है। अभिषेक के चोटिल होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार परेशान हो गया और तुरंत उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वायरल फोटोज में अमिताभ मुंह पर मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद रंग की हुडी पहनी है। वहीं श्वेता मीडिया से नजरें चुराती दिखीं। दोनों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। माना जा रहा है कि अभिषेक को गंभीर चोट आई हैं। हालांकि, अभी अभिषेक की स्थिति क्या है, इस बारे में जल्द ही जानकारी सामने आएगी। ये चोट कैसे लगी ये एक सस्पेंस बना हुआ है कि किसी फिल्म की शूंटिग करते वक्त ये चोट लगी या इसके पीछे का कारण कुछ और है..खैर जो भी हो जल्द ही तस्वीर साफ नजर आ जायेगी..वैसे अमिताभ और स्वेता का अचानक परेशान होना संकेत दे रहा है कि मामला गंभीर है...

'बॉब बिस्वास' में नजर आएंगे अभिषेक

बता दें कि हाल ही अभिषेक बच्चन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। जिसमें उनकी दाहिनी बाजू में स्लिग और कुछ बैंडेज बंधे हुए दिखे थे। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'चेहरे', 'झुंड', 'मेडे' समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनका क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी शुरू हो गया है। वहीं अभिषेक बच्चन जल्द ही 'बॉब बिस्वास', 'दसवीं', 'अय्यपनुम कोशियुम' रीमेक समेत कई सारे प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।

Latest News

World News