Trending News

एक ऐसी बच्ची जिसका दिल धड़कता है शरीर के बाहर !

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 13th January , 2021 12:22 pm

ये तो सभी जानते हैं कि दिल सीने में धड़कता है और इसे केवल महसूस किया जा सकता है। अगर आपसे ये कहा जाए कि कोई ऐसा भी है जिसकी दिल की धड़कने सुनाई ही नहीं बल्कि दिखाई भी देती हैं तो शायद विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो। जी हैं लेकिन ये सच है। रूस की एक बच्ची है जिसका नाम है 'विरसाव्या' और ये दुनिया की इकलौती बच्ची है जिसकी दिल की धड़कने दिखाई देती हैं। विरसाव्या नाम की यह बच्ची दूसरों की तरह खेलती है, डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती है, लेकिन उसका दिल उसे खास बनाता है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virsaviya Heart outside (@virsaviya_art_heart)

'विरसाव्या गोनचारोवा' नाम की इस लड़की को पेंटालॉजी ऑफ कान्ट्रेल नाम की कंडीशन है जिसके चलते गर्भ में ही उनकी पेट की मांसपेशियां और पसलियां गलत तरीके से फॉर्म हो गई थी। गोनचारोवा को अपनी इस कंडीशन के चलते कोई दर्द तो महसूस नहीं होता है लेकिन इसके चलते उसका दिल काफी एक्सपोज हो चुका है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virsaviya Heart outside (@virsaviya_art_heart)

डॉक्टरों का कहना है कि यह बच्ची 'थोरैको एब्डोमिनल सिंड्रोम या पेंटालॉजी ऑफ कैंट्रेल' से ग्रसित है। यह स्थिति 10 लाख बच्चों में से एक में देखा जाता है। यह बच्ची कहती है कि अपने दिल की सुरक्षा के चलते वह हमेशा हल्के और मुलायम कपड़े पहनती है। वह कहती है, मैं पैदल चलना, उछलना, उड़ना चाहती हूं। हालांकि मुझे तेज चलने से मना किया गया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virsaviya Heart outside (@virsaviya_art_heart)

गोनचारोवा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वे अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करती हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virsaviya Heart outside (@virsaviya_art_heart)

गोनचारोवा को इंस्टाग्राम पर काफी पॉजिटिव मैसेज मिलते हैं और वे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं पढ़कर काफी खुश होती हैं। गोनचारोवा का कहना है कि भले ही उनका दिल दूसरे लोगों से काफी अलग हो लेकिन ये काफी अनूठा है और उन्हें ये पसंद है।

Latest News

World News